मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

PM MODI: एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री बनकर तैयार, प्रधानमंत्री मोदी आज सौंपेंगे राष्ट्र को

इंटरनेट डेस्क। देश आगे बढ़ रहा है लोगों को रोजगार मिल रहा है और साथ साथ ही देश को नई नई टेक्नोलॉजी भी मिलती जा रही है। जो चीजे भारत पहले दूसरे देशों से खरीदता था अब वो भारत में तैयार हो रही हैं। ऐसे में एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री भी भारत के बैगंलुरू में बनकर तैयार हो चुकी है।

6 फरवरी यानी आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में एचएएल की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री देश को सौपेंगे। जानकारी के अनुसार यह ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर कारखाना है, जो हेलीकॉप्टर बनाने की क्षमता और इको-प्रणाली को बढ़ाएगा।

खबरों की माने तो आने वाले 20 सालों में यहां पर लगभग एक हजार से ज्यादा की संख्या में हेलीकॉप्टर का निर्माण होगा। साथ ही समय के साथ ये बढ़ भी सकता है। हर साल यहां लगभग 30 हेलीकॉप्टर का निर्माण होगा। जानकरों की माने तो रक्षा मंत्रालय ने कहा है की आने वाले समय में यहां 4 लाख करोड़ का कारोबार होगा और रोजगार भी बढ़ेगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस फैक्ट्री से प्रदेश के करीब 6000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button