मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

पहाड़ों पर आज भी बारिश और बर्फबारी की आशंका, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 

 नई दिल्ली 
देश की राजधानी दिल्ली में अब मौसम साफ रहने वाला है, शनिवार से यहां के मौसम में तब्दीली हुई है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यहां आकाश साफ रहेगा, पूरे दिन धूप निकलेगी, लोगों को ठंडी हवाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा , हालांकि सुबह आज भी दिल्ली और एनसीआर में धुंध देखी गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही वो गायब भी हो गई है। आज यहां पर मौसम ड्राई रहने वाला है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी… पंजाबी बाग, दिल्ली – डीपीसीसी पीतम पुरा 230 AQI पूसा, दिल्ली – आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 244 AQI शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 246 AQI मुंडका, दिल्ली – भीम नगर 261 AQI परपड़गंज, दिल्ली -241 AQI अशोक विहार, दिल्ली – डीपीसीसी 224 AQI लोधी रोड, दिल्ली – 236 AQI अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने के आसार हैं। बारिश और बर्फबारी के आसार तो वहीं कश्मीर और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं और इस कारण यहां के तापमान में कमी आएगी, जिसकी वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा तो वहीं दक्षिण भारत में कल की तुलना में मौसम साफ है लेकिन तमिलनाडु में आज भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वोत्तर में लोगों शुष्क मौसम का सामना करना पड़ेगा और आज यहां बारिश नहीं होगी।
 

Related Articles

4 Comments

  1. Good V I should definitely pronounce, impressed with your web site. I had no trouble navigating through all tabs and related info ended up being truly easy to do to access. I recently found what I hoped for before you know it at all. Quite unusual. Is likely to appreciate it for those who add forums or something, website theme . a tones way for your customer to communicate. Nice task..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button