मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

नई दिल्ली :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को शनिवार को पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। वहीं, भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई इन चुनावों के लिए सह-प्रभारी होंगे।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल क ांग्रेस दोनों ने अप्रैल-मई में होने वाले इन चुनावों के लिए लोगों तक पहुंच बनाने की अपनी मुहिम जोर-शोर से शुरू कर दी है। प्रधान को अतीत में भी कई चुनावों का जिम्मा सौंपा जा चुका है। पार्टी की उनसे अपेक्षा रहेगी कि वह एक कुशल नेता के रूप में राज्य में संगठन को संगठित करें और स्थानीय इकाई में आंतरिक समस्याओं को दूर करें, ताकि इस महत्वपूर्ण दक्षिणी राज्य में पार्टी सत्ता बरकरार रखने के अधिकतम प्रयास कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button