Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा शेयर बाजार के भरोसे नहीं छोड़े जा सकते सरकारी कर्मचारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा शेयर बाजार के भरोसे नहीं छोड़े जा सकते सरकारी कर्मचारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और यह बजट सत्र गहलोत सरकार का अंतिम बजट सत्र होगा। इसका कारण यह है की राजस्थान में अगल वर्ष विधानसभा चुनाव है। इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री के उत्तर के बाद सदन ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी का राज्य ा बजट पेश करेंगे। पहले यह बताया जा रहा था की बजट 8 फरवरी को आएगा। हालांकि विधानसभा में पेपर लीक प्रकरण में गहलोत ने कहा की राज्य सरकार ने हर संभव कदम उठाया है।

साथ ही गहलोत ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को पेंशन के लिए शेयर बाजार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। जहां नयी पेंशन योजना का पैसा निवेश किया जा रहा है। अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में हालिया गिरावट का भी उनहोंने जिक्र किया। गहलोत ने कहा की देश में कर्मचारियों के लिए ओपीएस एक न एक दिन बहाल करनी ही पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button