Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने कहा भारतीय सेना कुछ करती है तो उसे सबूत देने की कोई जरूरत नहीं

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत के बयान देने के बाद कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा कर लिया है। इस बयान के बाद खुद राहुल गांधी ने भी कहा है की ये उनका अपना बयान है और पार्टी की और से ऐसा कुछ भी नहीं है।
राहुल गांधी ने साफ कहा कि कांग्रेस या उनका दिग्विजय के बयान से कोई लेनादेना नहीं है। राहुल गांधी ने कहा मुझे और कांग्रेस को सेना पर पूरा भरोसा है। भारतीय सेना कुछ करती है तो उसे सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है।
आपकों बता दें की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में है। इस दौरान सोमवार को दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत कहां हैं? उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। इस बयान के बाद दिग्विजय सिंह सरकार भाजपा के निशाने पर आ गए।