Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए सिद्धू मूसेवाला के पिता

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में है और पिछले 24 घंटे रूके रहने के बाद यात्रा एक बार फिर से शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण यात्रा 24 घंटे तक रुकी रही। रविवार को यात्रा में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल हुए।
यात्रा के दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता सिद्धू मूसेवाला की फोटो लेकर भी पहुंचे और न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान यात्रा में दोपहर 3 बजे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ कुछ दूर तक चले। आपके बता दें की सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल मई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इससे पहले राहुल गांधी श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने माथा टेका। इसके बाद वह यात्रा के लिए रवाना हो गए। राहुल ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को सांत्वना देते हुए कहा कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों के कारण ही वह इतना बड़ा सदमा सह सके हैं।