अमित शाह 7 को कोरबा आएंगे, कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ लेंगे बैठक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

अमित शाह 7 को कोरबा आएंगे, कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ लेंगे बैठक

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने मिशन 2024 लोकसभा पर अभी से काम करना प्रारंभ कर दिया है। पिछले चुनाव में भाजपा के हाथ जाे 144 लोकसभाओं सीटें हाथ नहीं लगी थी, उसकी भाजपा ने सूची तैयार की है। ऐसी लोकसभा का दौरा केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेता कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सात जनवरी को कोरबा का दौरा बना है। वे यहां पर दिन भर रहेंगे। एक सभा होगी और साथ ही कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही वे प्रदेश संगठन की बैठक भी लेंगे। उनका मिनट-टू मिनट कार्यक्रम एक दो दिनों में आएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने मिशन 2024 को लेकर अभी से तैयारी प्रारंभ कर दी है। दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ राज्यों के पदाधिकारियों को बुलाकर इसकी रणनीति बनाई गई थी। इसमें जहां अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, उसको लेक बात हुई थी, वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई गई। भाजपा ने देश भर के राज्यों की ऐसी सीटों को चिन्हित किया है, जहां पर भाजपा के सांसद नहीं हैं। इन सीटों पर फोकस करके भाजपा वहां पर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत तय करना चाहती है। इसके लिए उस लोकसभा को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है।
यह होगा कार्यक्रम
कोरबा जिला आंकाक्षी जिला भी है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री श्री शाह अपने दौरे में कोरबा के विकास कार्यों का अवलोकन करने के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। एक बड़ी सभा की भी तैयारी है। इसी के साथ वे प्रदेश संगठन की बैठक भी लेंगे। ये बैठक कौन सी होंगी, अभी तय नहीं है। एक दो दिनों में पूरा कार्यक्रम आने के बाद तय होगा कि श्री शाह किनके साथ बैठक करेंगे और उसमें कौन-कौन शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button