Bharat Jodo Yatra: अखिलेश यादव ने यात्रा में शामिल होने को लेकर दिया बड़ा बयान, राहुल भी सुनकर हो जाएंगे..... - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Bharat Jodo Yatra: अखिलेश यादव ने यात्रा में शामिल होने को लेकर दिया बड़ा बयान, राहुल भी सुनकर हो जाएंगे…..

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण नए साल में 3 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान राहुल गांधी की ये यात्रा उत्तर प्रदेश में भी जाएगी। बीच में ये भी चर्चा थी की यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश को भी पत्र लिखा गया है।

लेकिन अब सामने आया है की इस यात्रा में अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे। इस बारे में खुद अखिलेश ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही हैं।

अखिलेश यादव ने इस दौरान यह भी कहा कि हमारी भावनाएं उनकी यात्रा के साथ हैं, मुझे यात्रा के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है। ऐसे में अब यह तय हो गया है की अखिलेश यादव इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

Related Articles

Back to top button