national
चंद्रयान -3 को मंजूरी, परियोजना जारी

नयी दिल्ली(realtimes) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख के सिवन ने नए साल पर देश को एक अच्छी खबर दी है। इसरो चीफ ने कहा कि सरकार ने चंद्रयान -3 को मंजूरी दे दी है, परियोजना जारी है।
स्पेस पोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू किया गया है और यहतमिलनाडु के थुथुकुडी में बनेगा। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 को लॉन्च करेगा।
उन्होंने कहा कि इस अभियान पर चंद्रयान-2 से भी कम लागत आएगी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा था कि चंद्रयान-2 को निराशा करार देना गलत होगा, जबकि यह चंद्रमा के सतह पर उतरने की भारत की पहली कोशिश थी और कोई देश पहली कोशिश में ऐसा नहीं कर सका, अमेरिका ने भी कई कोशिशें की थी।