मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ में एक ही ट्रैक पर चलने लगी दो-दो ट्रेन, लोगों की बाल-बाल बची जान

 रायपुर 

छत्तीसगढ़ में मंगलवार दोपहर एक ही ट्रैक पर दो-दो ट्रेन चलने की घटना सामने आई है। एक ही ट्रैक पर आगे-पीछे दो ट्रेन चलने से यात्रियों की सांसें अटक गईं। ये घटना लाल खदान फाटक के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा बिलासपुर लोकल और एक मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आगे-पीछे चलने लगीं। लोकल ट्रेन में बैठे यात्रियों को जब इस बारे में पता चला तो उनकी सांसें अटक गईं।

बड़ा हादसा होने से पहले ही मालगाड़ी के लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाई और ट्रेन की स्पीड को कम कर दिया। सिग्नल में आई टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते एक ही ट्रैक पर कोरबा लोकल बिलासपुर और एक मालगाड़ी आगे-पीछे चलने लगीं। किसी पैसेंजर ने इस घटना की तस्वीरें भी खींच लीं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों ट्रेन एक दूसरे के बेहद नजदीक हैं।

दोपहर 2:20 मिनट पर कोरबा बिलासपुर लोकल ट्रेन के छूटने का समय था। ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थी। अचानक लाल खदान फाटक के पास लोकल ट्रेन और मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गए। दोनों ट्रेन एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। लोकल ट्रेन में बैठे यात्रियों ने जब ये नजारा देख दो उनके होश उड़ गए।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि टेक्निकल फॉल्ट के कारण एक ही ट्रैक पर लोकल और मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी के ड्राइवर ने ट्रेन की स्पीड धीरे कर बड़ा हादसा टाल दिया। सिग्नल में आई टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते दोनों ट्रेन आगे-पीछे आ गई थीं। 

Related Articles

Back to top button