national
PM मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी शुक्रवार को 76 वर्ष की हो गईं।
Birthday greetings to Smt. Sonia Gandhi Ji. Praying for her long and healthy life.— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2022
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ”सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ सोनिया गांधी का जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली के वेनेटो में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह के बाद उन्होंने 1970 में इटली की नागरिकता त्याग कर भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी।