मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Share Market : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 81.08 पर पहुंच गया| व्यापार समाचार हिंदी में

मुंबई : विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे चढ़कर 81.08 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और विदेशी पूंजी की निकासी से स्थानीय मुद्रा प्रभावित हुई और उसमें बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.11 पर खुला, फिर और बढ़त के साथ 81.08 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है। बृहस्पतिवार को रुपया डॉलर के मुकाबले चार पैसे चढ़कर 81.26 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 104.71 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 87.07 डॉलर प्रति बैरल पर था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button