मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण कोटा मंडल होकर जाने वाली ट्रेनों का मार्ग होगा परिवर्तन

कोटा: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल से गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का आज से दो दिसंबर तक के लिए मार्ग परिवर्तित किया गया है।

पश्चिमी-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व रेलवे के हावड़ा मण्डल में हावड़ा-वर्धमान के मध्य चौथी लाइन कार्य के सम्बंध में बरुईपाड़ा-चंदनपुर स्टेशन पर 28 नवम्बर से दो दिसम्बर से पांच दिन तक नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कुछ कोटा मंडल होकर जाने वाली गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि जिन यात्री गाडियों का मार्ग परिवर्ततित किया गया है उनमें संख्या 12987 सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट वाया परिवर्तित मार्ग- नैहती-बंडेल-वर्धमान 28 नवम्बर से एक दिसम्बर तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12315 कोलकाता-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट वाया परिवर्तित मार्ग- नैहती-बंडेल-वर्धमान एक दिसम्बर को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी। गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट, वाया परिवर्तित मार्ग- वर्धमान-बंडेल 26 नवम्बर, 27 नवम्बर अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग से होकर चल रही है एवं 30 नवम्बर को भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

इसी तरह परिवर्तित मार्ग से 12308 जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट, वाया परिवर्तित मार्ग- वर्धमान-बंडेल 28 नवम्बर एवं 29 नवम्बर को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह सुपरफास्ट, वाया परिवर्तित मार्ग वर्धमान-बंडेल-नैहती 27 नवम्बर, 28 नवम्बर को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग से होकर चली व 29 नवम्बर, 30 नवम्बर एवं एक दिसम्बर को भी अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि गाड़ी संख्या 12988 बीकानेर-कोलकाता सुपरफास्ट, वाया परिवर्तित मार्ग- वर्धमान-बंडेल-नैहती एक दिसम्बर को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी। इस संबंध में रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुये कहा कि यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उपरोक्त ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर ही यात्र करे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button