भाजपा प्रत्याशी नेताम काे लेकर जमकर सियासत, बृजमोहन बाेले दम है तो करें गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा प्रत्याशी नेताम काे लेकर जमकर सियासत, बृजमोहन बाेले दम है तो करें गिरफ्तार

रायपुर(realtimes) भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी के मामले में लगातार सियासत हो रही है। इस मामले में कांग्रेस और भाजपा लगातार आमने-सामने हैं। आरोप और प्रत्यारोप का दाैर चल रहा है। चुनाव प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दहाड़ते हुए कहा, कांग्रेस सरकार में दम है तो हमारे प्रत्याशी को गिरफ्तार करें, इसके बाद हमको जो एक्शन लेना होगा हम लेंगे। नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का कहना है, भाजपा लगातार कानूनी सलाह ले रही है, कांग्रेस के स्टेप के हिसाब से फैसला किया जाएगा।
श्री नेताम के मामले को लेकर लगातार कांग्रेस और भाजपा में वार-पलटवार हो रहा है। इस मामले में बयानबाजी के साथ मामला निर्वाचन आयोग तक भी पहुंच गया है। भाजपा प्रत्याशी का इस मामले में क्या होगा, इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने ताे भाजपा प्रत्याशी का नामांकन भी रद्द करने की मांग रख दी है। इसी के साथ उन पर गिरफ्तारी की भी तलवार लटक रही है। इस मामले में चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल का कहना है, हम तो चाहते हैं कि कांग्रेस सरकार हमारे प्रत्याशी को गिरफ्तार करे। अगर कांग्रेस सरकार में दम है तो हमारी चुनौती है ऐसा करके दिखाए। इसके बाद हमें जो एक्शन लेना होगा लेंगे। कांग्रेस की ओर से पेश किए गए सबूतों पर श्री अग्रवाल ने कहा, जब तक साक्ष्य हमारे सामने प्रस्तुत नहीं किए जाते, तब तक इस पर कुछ कहना उचित नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा, अगर मुख्यमंत्री व उनकी पार्टी में ताकत है तो वह चुनाव लड़े, इस प्रकार के आरोप लगाकर भागे नहीं। ये आरोप उनके भागने का प्रमाण है।
कानूनी सलाह से रहे
इस मामले में नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का कहना है, अभी से हाईकोर्ट जाने की बात करना जल्दबाजी होगी। हम तो इंतजार कर रहे हैं कि इस मामले में कांग्रेस सरकार क्या करती है। पार्टी जरूर लगातार कानूनी सलाह ले रही है और इस बात का भी आकलन किया जा रहा है कि इस मामले में क्या हो सकता है। स्थिति के हिसाब से पार्टी फैसला लेगी।

Related Articles

Back to top button