
नई दिल्ली(realtimes) नागरिकता कानून पर विरोध-प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां देश विरोधी हैं। ये सरकार जनता की आवाज दबाना चाहती है। लोगों की आवाज सुनना सरकार की जिम्मेदारी है।
देखें विडियो-
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदर्शनकारियों के साथ बल प्रयोग कि निंदा करती हैं। ये कानून भेदभावपूर्ण है। लोगों में इसे लेकर डर है। कांग्रेस पार्टी देश की जनता को भरोसा देती है कि वह इस मुद्दे पर उनके साथ और देश के संविधान के साथ खड़ी है।