business
Utility News: आधार कार्ड को लेकर सरकार ने किया अब ये नया काम, आप भी पढ़ ले ये खबर

इंटरनेट डेस्क। आपके पास आधार कार्ड जरूर होगा और नहीं है तो यह आपकों बनाना ही पड़ेगा। क्योंकि बिना आधार कार्ड के कोई भी काम आसान नहीं है। हालांकि लगभग देश में हर नागरिक के पास आधार कार्ड जरूर होगा और सरकार ने अब इसकों लेकर नया आदेश जारी किया है।
खबरों की माने तो सरकार ने आधार कार्ड में अपडेशन को लेकर नया आदेश जारी किया है। इसके लिए आधार के नियमों में संशोधन किया गया है।
नए नियम के मुताबिक अब आपको हर 10 साल में एक बार आधार कार्ड को अपडेट कराना ही होगा और ऐसा नहीं करने पर आपकों मिलने वाली सुविधाएं रोक दी जाएगी। सरकार ने गाइडलाइन जारी करके आधार अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया है।



