महतारी हुंकार रैली में राजधानी से जाएंगी महज चार हजार महिलाएं

रायपुर(realtimes) भाजपा महिला मोर्चा की बिलासपुर में होने वाली महतारी हुंकार में एक लाख महिलाओं काे जुटाने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए राजधानी रायपुर से महज चार महिलाओं काे ले जाने की ही रणनीति बनी है। भाजपा रायपुर शहर जिला विधानसभाओं उत्तर , पश्चिम एवं दक्षिण विधानसभा की क्रमशः एक बाद एक लगातार बैठक में पूर्व मंत्री व दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंतीभाई पटेल व पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू की उपस्थिति में हुइर् इसमें हर विधानसभा से एक-एक हजार महिलाओं काे ले जाने की फैसला किया गया है।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बिलासपुर में रैली में राष्ट्रीय नेत्री केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी उपस्थित रह कर प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी एवं बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ हुंकार भरेंगी। इस रैली में रायपुर शहर जिला से 4000 महिलाएं रैली में शामिल रहेंगी। व्यवस्था हेतु जिले से लेकर मंडल तक के सभी पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में महिला अपराध में आई गुणात्मक वृद्धि एवं असुरक्षा की भावना चिंताजनक है । सड़क में उतर कर महिलाओं से शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस ने तो अब होम डिलीवरी प्रारंभ कर दी है। महिलाओं को जो पारिवारिक हिंसा का सामना करना पड़ता है उसका मुख्य कारण नशा है और प्रदेश कांग्रेस सरकार ने शराब की नही घरेलू हिंसा की होम डिलीवरी की है।
उत्तर विधानसभा की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल ने एवं पूर्व विधायक श्रीचन्द सुंदरानी एवं संजय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध एवं महिलाओं से की गई वादाखिलाफी के विरोध में हमे बिलासपुर कूच करना है प्रदेश की कुभकर्णी सरकार को उखाड़ फेंकने में महिलाओं की भूमिका उतनी ही अग्रणी है जितनी उन्हें सत्ता में काबिज करने में रही । आज प्रदेश भर की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से वंचित हैं जिसका एक मात्र कारण प्रदेश की कांग्रेस सरकार है । चाहे बात पीएम आवास योजना की हो , शराबबंदी की हो , या कमीशनखोरी के लिए रेडी टू ईट जैसी योजनाओं की हो जिनका निजीकरण कर दिया गया कांग्रेस ने हर क्षेत्र में प्रदेश की महिलाओं के साथ छलावा किया है ।
आज रायपुर में स्कूली रैली
भाजपा रायपुर शहर जिला महिला मोर्चा द्वारा रविवार 3:00 बजे भाजपा कार्यालय से स्कूटर रैली निकाली जाएगी।
रायपुर शहर जिला द्वारा आहूत बैठक में विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल , भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे, भाजपा महामंत्री ओमकार बैस, अशोक पांडे ,सूर्यकांत राठौड ,आंशु चंद्रवंशी, बजरंग खंडेलवाल, अकबर अली,गोपी साहू , सुनील चौधरी, ज्ञानचंद चौधरी , मीडिया प्रभारी राहुल राय , स्वप्निल मिश्रा, मिली बनर्जी मनीषा चंद्राकर ,वंदना राठौड , प्रमोद साहू , निशा स्वर्णकार , सुमन सिंह शारदा गोस्वामी , पूर्णिमा मानिकपुरी, श्रद्धा मिश्रा , पार्षद मधु चंद्रवंशी शैलेंद्री परगघनिया प्रभा दुबे अंबिका यदु किरण बघेल स्वप्निल मिश्रा वंदना मुखर्जी मिली बैनर्जी सुभद्रा तंबोली कामिनी देवांगन संगीता जैन सविता साहू निर्मला सोनी मनोरमा हनोतिया सुषमा पंकज निर्मलकर भारतीय अवतार बागल माया शर्मा गीता रेड्डी सुमन यादव प्रीति परघनिया मनीषा चंद्राकर सावित्री जगत वंदना राठौर पार्षद सरिता वर्मा कमले उर्मिला देवांगन ललिता यादव सुमन सिंह मीना सेन शकुन ठाकुर गौरी यदु विद्या साहू पायल अंबानी सुमन मुथा पुस्तिका निराला तुलसी यादव अर्चना शुक्ला समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में शामिल हुईं।



