Siddheshwar Dham के दर्शन के लिए सिक्किम के नामची पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Siddheshwar Dham के दर्शन के लिए सिक्किम के नामची पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

गंगटोक : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को नामची पहुंचीं और फिर सिद्धेश्वर धाम के लिए रवाना हो गईं, जहां वह अपनी दो दिवसीय सिक्किम यात्रा के अंतिम दिन पूजा-अर्चना करेंगी। नामची हेलीपैड पर मुख्यमंत्री प्रेम सिह तमांग और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति नामची से लगभग पांच किलोमीटर दूर सोलोफोक पर्वत पर स्थित सिद्धेश्वर धाम के लिए रवाना हुईं। वह राज्य के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 30महिला सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। मुर्मू धाम परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्बारा लगाए गए रड्डी या लुकुनी बुनाई, थंका पेंटिग, कालीन और हथकरघा उत्पादों के स्टॉल भी देखेंगी। नामची में अपने 30 मिनट के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति दिल्ली लौटने के लिए पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगी।

Related Articles

Back to top button