कांकेर में सर्चिंग के दौरान मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, हथियार-गोला भी बरामद - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कांकेर में सर्चिंग के दौरान मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, हथियार-गोला भी बरामद

कांकेर। जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई हैं। इसमें दो पुरुष नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया। वहीं बाकी नक्सली जंगल की ओर भाग गए। इलाके में जवानों की सर्चिंग जारी हैं। मौके पर भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नक्सल से संबंधित सामग्री बरामद की गई हैं। इस मुठभेड़ की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है।

जानकारी के मुताबिक जिले में डीआरजी के जवान रविवार रात ही कडमे गांव के जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर निकल गए थे। इस बीच सोमवार सुबह 3 बजे के आस-पास नक्सली जवानों पर फायरिंग करने लगे। जवानों ने भी जबरदस्त फायरिंग की। इसके बाद नक्सली जंगल की ओर भाग निकले।

बताया गया है कि कुछ देर तक दोनों तरफ से फायरिंग चलती रही। फिर जब नक्सली जंगल की ओर भागे, तब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसमें 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। गौरतलब है कि कांकेर और दूसरे जिलों में लगातार नक्सली जवानों पर पहले भी फायरिंग करते रहे हैं।

बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने बताया कि घटना कांकेर अंतर्गत सिकसोद थाना क्षेत्र के कदमे गांव के पास की हैं। जहां डीआरजी के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो पुरुष नक्सली मारे गए हैं। इसके पहले कांकेर जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। इसमें 3 जवान घायल हो गए थे। नक्सलियों ने यहां 2 अलग-अलग जगह पर आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसकी चपेट में एसएसबी के जवान आए थे।

Related Articles

Back to top button