national
भ्रष्टाचार में लिप्त किसी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा : PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार लिप्त व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।
पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर से शुरू होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर अपने संदेश में कहा कि भ्रष्टाचार न केवल आम नागरिक को अधिकारों से वंचित करता है, बल्कि देश की प्रगति को बाधित करने के अलावा उसकी सामूहिक शक्ति को भी प्रभावित करता है।
बता दें कि केंद्रीय सतर्कता आयोग 6 नवंबर तक जागरूकता सप्ताह मना रहा है और इसकी थीम “एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत” है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत में एक कहावत का हवाला देते हुए कहा कि जिन परिस्थितियों से भ्रष्टाचार पनपता है, उन पर हमला करना जरूरी है।



