मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Russia-Ukraine War: इंडियन एंबेसी ने जारी की नई एडवाइजरी, कहा- भारतीय जल्द से जल्द छोड़ दें यूक्रेन

कीवः यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी कर दी है। भारतीय दूतावास ने भारतीय छात्रों को युद्धग्रस्त यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने कहा कि 19 अक्टूबर को दूतावास ने जो एडवाइजरी जारी की है उसको दोहराते हुए यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध साधनों से तुरंत यूक्रेन छोड़ दें। पिछली एडवाइजरी के बाद कुछ भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

इसके अलावा दूतावास ने मदद के लिए कुछ नंबर भी शेयर किए हैं, जिनपर भारतीय नागरिक सीमा पर यात्रा करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि यह नई एडवाइजरी रूस के इस दावे के बाद आई है कि यूक्रेन अपने क्षेत्र में ही “डर्टी बम” का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि यूक्रेनी ने रूस के इस दावे को खारिज कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button