उत्तर प्रदेश के इटावा में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

उत्तर प्रदेश के इटावा में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

इटावा जिले के चौबिया क्षेत्र में एक कार के डिवाइडर से जा टकराने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार को बताया कि जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 115 पर सोमवार को दिल्ली से बिहार के सासाराम जा रही एक कार डिवाइडर से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार बिहार निवासी जावेद मियां (42) एवं सद्दाम हुसैन (30) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल दो अन्य लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया है जिनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

Related Articles

Back to top button