रविंद्र रवि ने ज्वालामुखी से भरा नामांकन, समर्थकों सहित मां ज्वालाजी से लिया आशीर्वाद

ज्वालामुखी: विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र रवि ने अपने हजारों समर्थकों सहित नामांकन भरा है। इस अवसर पर देहरा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रमेश ध्वाला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय से ज्वालामुखी बाजार तक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। रविन्द्र रवि और रमेश ध्वाला जिन्दाबाद तथा जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गुंज उठा। तय समय पर भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र रवि ने निर्वाचन अधिकारी के पास अपना नामांकन दाखिल किया। इस शक्ति प्रदर्शन ने कांग्रेस की जड़ों को हिला डाला है। रमेश ध्वाला ने जनता से रविन्द्र रवि के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि नामांकन भरने के समय रमेश ध्वाला भी रविन्द्र रवि के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। रविन्द्र रवि ने जनता को सम्बोधित करते हुए आशीर्वाद मांगा और कहा कि विकास करवाना ही मेरी जिम्मेदारी होगी, उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं आपकी समस्याओं को प्रमुखता के साथ पूरी ईमानदारी व निष्ठा से विधानसभा में उठाकर हल करवाऊंगा। इस अवसर पर रमेश ध्वाला, ज्वालामुखी भाजपा मण्डल अध्यक्ष मान सिंह राणा, चमनपुण्डीर, रामलोक धनोटिया, विजय मेहता, संजय राणा, कमल चौधरी, योगेश धीमान, कमलेश राणा, राजेश शर्मा, रामस्वरूप शास्त्री, प्रवीण राणा, देशराज चौधरी, बिक्कू पल्यार, कुशल राणा, जिला सचिव जोगिंदर कौशल, सुधीर चौधरी, पूर्व पंचायत प्रधान प्यार चन्द चौधरी आदि कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



