केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में सभी सात मृतकों की हुई पहचान, मरने वालों में 5 महिलाएं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में सभी सात मृतकों की हुई पहचान, मरने वालों में 5 महिलाएं

उत्तराखंड के केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है. मृतकों में तीन गुजरात और तीन चेन्नई के रहने वाले थे, जबकि पायलट की पहचान मुंबई निवासी 57 वर्षीय अनिल सिंह के रूप में हुई है. केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी आने के दौरान गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी. उत्तराखंड पुलिस ने मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए उनकी जानकारी शेयर की है।

हेलीकॉप्टर में मरने वालों में पांच महिलाएं हैं. मृतकों गुजरात के भावनगर की उर्वी बराड (25), कृत बराड (30), पूर्वा रामानुज (26) हैं. इनके अलावा चेन्नेई के अन्ना नगर की सुजाता (56), कला (50) और प्रेम कुमार (63) भी हादसे का शिकार हुए हैं. सरनेम और शहर को देखकर ऐसा लग रहा है कि हेलीकॉप्टर पर गुजरात और तमिलनाडु का दो परिवार सवार था. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. उत्तराखंड पुलिस ने जानकारी दी कि मृत व्यक्तियों के संबंध में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button