मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

शेयर बाज़ार: मज़बूत वैश्विक शेयर बाज़ार में शुरुआती कारोबार में तेज़ी

मुंबई : वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी हुई और बीएसई का सेंसेक्स 626 अंक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 625.68 अंक चढ़कर 59,036.66 पर पहुंच गया। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 181.3 अंक बढ़कर 17,493.10 पर था।

सेंसेक्स में भारती एयरटेल, महिद्रा एंड महिद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक और मारुति बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की सभी कंपनियां हरे निशान में थीं। अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के शेयर मध्य सत्र में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स सोमवार को 491.01 अंक या0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,410.98 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 126.10 अंक या 0.73 फीसदी चढ़कर 17,311.80 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.29 फीसदी बढ़कर 91.89 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार शुद्ध रूप से 372.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button