national
Congress अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 93% हुई वोटिंग, 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव खत्म हो चुके हैं। दोपहर 3 बजे तक करीब 71% मतदान हुआ, जो शाम के करीब 4 बजे खत्म हो गया। नताजें 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव में वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज गहमा गहमी के माहौल के बीच पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई बड़े नेताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।
बता दें कि 234 में से 219 वोट डाले गए हैं यानि चुनाव में 93% निर्विवाद वोटिंग हुई है। विदेश में होने कारण कुछ डेलीगेट वोट नही डाल सके। अब हर किसी की निगाहें 19 अक्टूबर को होने वारी मतगणना पर टिकी हुई है।



