मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Business Update : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत

मुंबई :शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 767.22 अंक गिरकर 57,424.07 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 220 अंक घटकर 17,094.35 अंक पर खुला।

इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव देखा गया। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 296.95 अंक टूटकर 25,087.85 और स्मॉलकैप सूचकांक 254.64 अंकों की गिरावट के साथ 28,928.29 अंक पर खुला। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को बीएसई का 30शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30.81 अंक टूटकर 58191.29 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 17.15 अंक उतरकर 17314.65 अंक पर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button