Citizenship Amendment Bill 2019 के खिलाफ कई राज्यों में प्रदर्शन

नई दिल्ली(realtimes) नागरिकता संशोधन बिल 2019 (Citizenship Amendment Bill 2019)हंगामे के बीच लोकसभा में पास हो गया है। राज्यसभा में बिल का पास होना बाकी है। इस बिल का अधिकतर विपक्षी दल भारी विरोध कर रहे हैं। बिल को लेकर उत्तरपूर्वी राज्यों असम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
12 घंटे की हड़ताल
Citizenship Amendment Bill 2019. असम में कई संगठनों ने 12 घंटे की हड़ताल बुलाई है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा खराब हालात गुवाहाटी के हैं। यहां दुकानें, स्कूल कॉलेज अभी भी बंद हैं। प्रदर्शनों के चलते लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और कॉटन यूनिवर्सिटी की परीक्षा रद्द कर दी गई हैं।
पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
Citizenship Amendment Bill 2019. डिब्रूगढ़ और गुवाहाटी में वाहनों के लिए रास्ता बनाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से हटने को कहा, जिसके चलते पुलिस और उनके बीच झड़प हो गई। पुलिस ने इन लोगों पर लाठीचार्ज भी किया है। इन प्रदर्शनों के कारण पर्यटकों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें बंद के कारण सार्वजनिक वाहन नहीं मिल पा रहे हैं। यहां तक कि पर्यटक हवाईअड्डे और रेलवे स्टेशन तक भी नहीं जा पा रहे हैं।