मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

मैं जिंदा हूं', विनोद कांबली  अस्पताल में भर्ती 

ठाणे :भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का शनिवार को हालत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां   डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल कर रही है और सभी जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए हैं और वह इससे उबर रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। इससे पहले भी कांबली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझते रहे हैं। अब अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्होंने डॉक्टर्स को धन्यवाद दिया है और कहा है कि उनकी वजह से वह जिंदा हैं। 

डॉक्टर्स को दिया धन्यवाद
विनोद कांबली अस्पताल में बेड पर लेटे हुए मुस्कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां के डॉक्टर्स की वजह से जिंदा हूं। मैं बस यही कहूंगा कि सर (डॉक्टर) मुझसे जो भी कहेंगे, मैं वही करूंगा। लोग देखेंगे कि मैं उन्हें क्या सीख दूंगा। सचिन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह लंदन चले गए थे, लेकिन उन्हें पता चलेगा और आप लोग ही उन्हें बताओगे
कांबली की हालत में हुआ सुधार
शनिवार को जब विनोद कांबली को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब उन्हें शरीर में भारी ऐंठन हो रही थी। वह बैठ और चल नहीं पा रहे थे। भर्ती के समय के उन्हें नींद भी आ रही थी। अब उनके ठीके होने के संकेत मिल रहे हैं और पूर्व क्रिकेटर डॉक्टर्स और अपने फैंस से बात करते हुए दिखाई दिए। उनके चेहरे पर खुशी थी। उनके इलाज के खर्च का बीड़ा उनके एक फैन ने उठाया है। 

ऐसा रहा है विनोद कांबली का करियर
विनोद कांबली ने भारतीय टीम के लिए साल 1991 में वनडे में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने आखिरी वनडे मैच साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 17 टेस्ट मैचों में कुल 1084 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे मैचों में उनके नाम पर 2477 रन दर्ज हैं। 

Related Articles

Back to top button