25 करोड़ जमा न करने पर Rudra Builder का project सील - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

25 करोड़ जमा न करने पर Rudra Builder का project सील

जिला प्रशासन की ओर से रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट) के आदेशों का पालन कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। इस प्रक्रिया में बुधवार को तहसील दादरी की टीम ने रुद्रा बिल्डर के प्रोजेक्ट को सील कर दिया। टीम ने पहले अंदर काम कर रहे 100 से ज्यादा मजदूरों और कर्मचारियों को बाहर निकाला और फिर प्रोजेक्ट को सील कर दिया। बिल्डर पर 50 आरसी के 25 करोड़ बकाया थे। कई बार नोटिस देने के बावजूद वह नहीं जमा करा रहा था। इसके चलते प्रशासन ने यह कदम उठाया।

उप जिलाधिकारी दादरी आलोक गुप्ता ने बताया कि यूपी रेरा ने आदेश का पालन नहीं करने पर बिल्डर के खिलाफ आरसी जारी की थी। बिल्डर पर करीब 50 आरसी का 25 करोड़ बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बाद भी बिल्डर बकाया धनराशि जमा नहीं कर रहा था। बुधवार को तहसील की टीम ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर 16सी में बिल्डर के प्रोजेक्ट पर पहुंची और पैसा नहीं जमा कराने पर प्रोजेक्ट को सील कर दिया। उस दौरान प्रोजेक्ट पर करीब 100 से अधिक मजदूर और कर्मचारी काम कर रहे थे। सील करने से पहले सभी को बाहर निकाल दिया गया था।

Related Articles

Back to top button