जयपुर में सोने की कीमतों में गिरावट, अभी खरीदारी का अच्छा समय - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

जयपुर में सोने की कीमतों में गिरावट, अभी खरीदारी का अच्छा समय

इंटरेनट डेस्क। जयपुर के सर्राफा बाजार में एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट आई है जबकि बुधवार को चांदी के भाव स्थिर रहे। खबरों के अनुसार, बुधवार को दस ग्राम सोने की कीमत में 300 रुपए की गिरावट आई है।


जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत घटकर 58,600 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई है। इससे पहले सोने की कीमत 58,900 रुपए प्रति दस ग्राम थी।
एक किलो चांदी आज 69,900 रुपए की कीमत पर ही स्थिर है। जयपुर में आज 22 कैरट सोना 55,300 रुपए, 18 कैरट सोना 48,300 रुपए और 14 कैरट सोना 39,300 रुपए प्रति दस ग्राम की कीमत पर आ चुका है। 

विशेषज्ञों के अनुसार, शादी के सीजन में सोना एक बार फिर से महंगा हो सकता है। इसी कारण आज इसे खरीदने का अच्छा मौका है। 

 

Related Articles

Back to top button