business
Twitter ने अपना लोगो बदला, नीली चिड़िया को ‘X’ में किया परिवर्तित, जल्द ही होंगे और भी कई बदलाव

वाशिंगटन: सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर के मालिक एनल मस्क की एक दिन पहले की गई घोषणा के बाद ट्वीटर ने सोमवार को अपने लोगो को नीले पक्षी से बदलकर काले और सफेद एक्स लोगो में परिवर्तित कर दिया है।इससे पहले दिन में एक घोषणा के तहत ट्विटर ने अपनी आधिकारिक प्रोफ़ाइल का नाम बदलकर ‘एक्स’ कर दिया, जबकि अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर को पारंपरिक नीले पक्षी से बदलकर काले रंग की पृष्ठभूमि पर एक सफेद कैपिटल ‘एक्स’ कर दिया।



