1 जुलाई से होंगे कई आर्थिक बदलाव,बैंक भी रहेंगे बंद - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

1 जुलाई से होंगे कई आर्थिक बदलाव,बैंक भी रहेंगे बंद

नई दिल्ली: कुछ ही दिनों में जून का महीना खत्म होने वाला है और 3 दिन बाद ही देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहा है। इस दौरान सरकार ने 1 जुलाई से कई बदलाव करने का फैसला लिया है। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा और इसमें इनकम टैक्स रिटर्न, क्रेडिट कार्ड और एलपीजी समेत कई तरह के नियमों में चेंज होगा।.जैसे की आप जानतें है,जुलाई महीने में बैंक की 15 दिन की छुट्टियां है। इस महीने कई त्योहार आएंगे जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे।

1. अप्रैल, मई और जून की पहली तारीख को कमर्श‍ियल स‍िलेंडर की कीमत में कटौती की गई, लेक‍िन पिछले कुछ महीनों से घरेलू स‍िलेंडर के रेट में क‍िसी प्रकार का बदलाव नहीं हो रहा है। हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है। सरकारी तेल कंपनियां 1 तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं।

2. इनकम टैक्स फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है तो आपको इस तारीख से पहले ही अपना आईटीआर फाइल करना होगा। ऐसी स्थिती में आपको पेनाल्टी भरना पड़ सकता है। .

3. तारीख से देशभर में खराब क्वालिटी के जूते-चप्पलों के निर्माण और उसकी बिक्री पर रोक लगने जा रही है. सरकार ने बताया है कि 1 तारीख से क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (QCO) को देशभर में लागू करने का आदेश दिया है। ये क्वालिटी स्टैंडर्ड्स बड़े और मझोले स्तर के मैन्युफैक्चरर्स और आयातकों के लिए ही लागू होंगे। लेकिन 1 जनवरी, 2024 से छोटे स्तर के फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स के लिए भी इनका पालन करना ही अनिवार्य होगा।

4. ये नियम क्रेडिट कार्ड को लेकर भी लागू होगा और विदेश में क्रेडिट कार्ड से हुए खर्च पर 1 जुलाई, 2023 से टीसीएस शुल्क लगाने का प्रावधान हो सकता है. इसके तहत यद‍ि आपका खर्च 7 लाख या इससे ज्‍यादा है तो आपको 20 प्रत‍िशत टीसीएस का भुगतान करना पड़ेगा. शिक्षा एवं चिकित्सा से जुड़े खर्च पर यह शुल्क घटकर 5 प्रत‍िशत रह जाएगा. विदेश में एजुकेशन के ल‍िए कर्ज लेने वाले वाले टैक्‍सपेयर्स पर 7 लाख से ज्‍यादा राशि पर 0.5 प्रत‍िशत का टीसीएस शुल्क देना होगा.

 

Related Articles

Back to top button