भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए मंत्री अकबर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए मंत्री अकबर

रायपुर (realtimes) छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर रविवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खंडवा जिले के मोरकट्टा से उमरिया चौकी तक एवं राउ से रजवाड़ा इंदौर तक पैदल यात्रा की।

इस यात्रा में मंत्री अकबर के साथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद श्रीमती रंजीत रंजन भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button