हिमाचल में बाेले भूपेश, जाे कहते हैं करते हैं, हर वादा निभाएंगे

रायपुर(realtimes) हिमाचल प्रदेश के चुनाव में स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरोटा के गांधी मैदान में एक परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में कहा, यहां भी हम दस गारंटी में जो कह रहे हैं, उसको पूरा करेंगे। यहां महिलाओं को 15 सौ रुपए देंगे, रोजगार देंगे। सभी वादे पूरे करेंगे। उन्होंने कहा, हम जो कहते हैं, करते हैं।
चार दिनों के दौरे पर हिमाचल पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कांगड़ा के ज्वाला देवी मंदिर पहुंचे और कर पूर्जा-अर्चना की। इसके बाद वे परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में शिरकत करने पहुंचे। श्री बघेल ने कहा, भाजपा की सरकार न तो नौकरी नहीं देना चाहती है और न ही पेंशन नहीं देना चाहती है। उन्होंने कहा, यहां के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तो कहकर गए हैं कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं होगी। लेकिन कांग्रेस गारंटी दे रही है कि हमारी सरकार बनने पर हम पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। हमने अपने राज्य छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन स्कीम लागू की है। हमारी कांग्रेस सरकार ने इसको राजस्थान में भी लागू किया है। इसको झारखंड में भी लागू किया गया है। अब बारी हिमाचल की है, यहां पर कांग्रेस की सरकार बनने से यह योजना सौ फीसदी लागू होगी। उन्होंने कहा, पूरा देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। एक तरफ नौकरी नहीं, रोजगार नहीं। वहीं दूसरी तरफ आपके जेब से पाइप लगाकर पैसा निकालने का काम भाजपा की सरकार कर रही है।
हमने छत्तीसगढ़ में वादा निभाया
मुख्यमंत्री ने कहा, हम यहां पर जो दस गारंटी दे रहे हैं, उसको लेकर यहां पूछा जा रहा है कांग्रेस जो वादे कर रही है उसलके लिए लिए पैसा कहां से आएगा। यही बात 2018 में हमारे छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में हुई थी। हमारे नेता राहुल गांधी ने किसानों की कर्जमाफी और 2500 रुपया प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा किया। जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया। राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। वे शपथ ग्रहण में आए। हम लोगों ने उन्हें एयरपोर्ट पर विदा किया। वे अभी दिल्ली पहुंचे भी नहीं थे और हमारी सरकार ने 19 लाख किसानों का साढ़े 9 हजार करोड़ ऋण माफ कर दिया। छत्तीसगढ़ में 2500 रुपया प्रति क्विंटल में धान खरीदा जाता है। केंद्र सरकार ने अड़ंगा लगाया, इसके बाद भी हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राशि दे रहे कर अपना वादा पूरा कर रहे हैं। हमने जो भी वादे छत्तीसगढ़ में किए हैं वो पूरे किए हैं। यहां भी जो वादा कर रहे हैं, उसको कांग्रेस पूरा करेगी।



