हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटने से तबाही, 8 नालों में आई बाढ़, मलबे में दबी गाड़ियां, काजा NH बंद - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटने से तबाही, 8 नालों में आई बाढ़, मलबे में दबी गाड़ियां, काजा NH बंद

बादल फटने से कितना नुकसान हुआ है?

सोमवार को दोपहर बाद इस इलाके में भारी बारिश हो रही है। इसी बीच शाम करीब 6 बजे इलाके के ऊपरी हिस्से में बादल फट गया। बाढ़ की वजह से कई वाहन मलबे में दब गए और घरों में भी मलबा और पानी भर गया है। बाढ़ और मलबे की वजह से काजा और स्पीति घाटी के लिए जाने वाला नेशनल हाईवे भी बंद गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बादल फटने से गोतांग इलाके से निकलने वाले पकते नाला, मूर्तिक्यू नाला, ढूनाला, देनानाला, बस स्टैंड नाला, शारंग नाला और गौतांग नाले में बाढ़ आ गई। शलखर गांव में पानी और मलबा भर गया। पानी के तेज बहाव और मलबे में सड़क और घरों के बाहर खड़े वाहन मलबे में दब गए। कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। जलशक्ति विभाग समेत स्थानीय करीब 6 कूहलें क्षतिग्रस्त हो गई है।

Related Articles

Back to top button