national
हिमाचल प्रदेश: अयोग्य घोषित छह विधायकों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

नयी दिल्ली: पांच मार्च (ए) हिमाचल प्रदेश में हाल के राज्यसभा चुनावों में ‘क्रॉस वोटिंग’ के बाद अयोग्य घोषित किये गये छह कांग्रेस विधायकों ने अपनी अयोग्यता को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी।
पूर्व विधायकों ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के 29 फरवरी के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है।



