स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 अगस्त को 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद यह उनका पहला संबोधन होगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संबोधन का प्रसारण शाम सात बजे से आकाशवाणी (एआईआर) के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और फिर उसके बाद अंग्रेजी भाषा में किया जाएगा।

बयान में कहा गया है, “दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी के संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण किया जाएगा।”

इस दौरान देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

Related Articles

Back to top button