भूपेश ने 5 लीटर गौमूत्र बेचा, कमाए 20 रूपए

CM ने गौमूत्र खरीदी की शुरुआत की…
रायपुर(realtimes) आज से छत्तीसगढ़ सरकार गौमूत्र खरीदी शुरू करने जा रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की अपनी तरह की पहली और अनूठी योजना गौमूत्र खरीदी की शुरुआत की. भूपेश बघेल बने प्रदेश के पहले गौमूत्र विक्रेता बने. मुख्यमंत्री ने 5 लीटर गौमूत्र विक्रय कर अर्जित 20 रूपए किए. भूपेश ने बाकायदा विक्रय रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी किया.

आपको बता दें की, राज्य सरकार गोधन न्याय योजना के तहत अब गोबर के अलावा गौमूत्र की खरीदी भी हरेली पर्व से शुरू कर दी है। इस पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौमूत्र की खरीदी का शुभारंभ किया। राज्य सरकार चार रूपये प्रति लीटर की दर से गौमूत्र की खरीदी करेगी। जिस तरह से गोबर से जैविक खाद बनाकर बेचा जा रहा है, उसी तरह से गौमूत्र से जैविक कीटनाशक बनाकर गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बेचा जाएगा।
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवँ बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, महापौर एजाज ढेबर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.



