भूपेश की विधानसभा में भाजपा की आज बड़ी आमसभा

रायपुर(realtimes) प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने दो परिवर्तन यात्राएं निकाली हैं। इस यात्रा में भाजपा बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने का काम कर रही है। यात्रा के दौरान एक दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेताओं की सभाएं होंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा में बड़े केंद्रीय मंत्री को बुलाने की तैयारी थी, लेकिन लोकसभा के विशेष सत्र के कारण अब यहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की सभा हाेगी।
भाजपा की पहली परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से निकली है। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव कर रहे हैं। इस यात्रा के दसवें दिन अब यात्रा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा पाटन में शाम काे पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा में परिवर्तन यात्रा की बड़ी आम सभा शाम को पांच होगी। इस सभा के लिए पहला नाम केंद्रीय रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह और दूसरा नाम केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का था। पर इन दोनों का आना संभव नहीं हाे रहा है, क्योंकि लोकसभा का विशेष सत्र दिल्ली में चल रहा है। इसी कारण से अब सभा के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आ रहे हैं।
भाजपा के प्रत्याशी हैं सांसद विजय बघेल
भाजपा ने पाटन विधानसभा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने दुर्ग के सांसद विजय बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके पहले भी विजय बघेल और भूपेश बघेल का आमना-सामना हो चुका है। एक बार वे भूपेश बघेल से जीत भी चुके हैं।



