मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

हामिद अंसारी ने BJP के आरोपों का दिया जवाब, कहा- झूठ फैलाया जा रहा, मैंने न बुलाया ना ही मिला

पूर्व उप राष्‍ट्रपति हामिद अंसारी ने उनके खिलाफ आरोप लगाने वाली बीजेपी पर ‘पलटवार’ किया है। एक हस्ताक्षरित बयान में, अंसारी ने कहा कि मीडिया के कुछ हिस्सों में और भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
user

Engagement: 0

पूर्व उप राष्‍ट्रपति हामिद अंसारी ने उनके खिलाफ आरोप लगाने वाली बीजेपी पर ‘पलटवार’ किया है। एक हस्ताक्षरित बयान में, अंसारी ने कहा कि मीडिया के कुछ हिस्सों में और भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। पूर्व उप राष्ट्रपति अंसारी ने बीजेपी के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि विदेशी मेहमानों को उपराष्ट्रपति के किसी कार्यक्रम में आमंत्रण सरकार की सलाह के बाद दिया जाता है। विदेशी मेहमानों को विदेश मंत्रालय के जरिए बुलाया जाता है।

हामिद अंसारी ने BJP के आरोपों का दिया जवाब, कहा- झूठ फैलाया जा रहा, मैंने न बुलाया ना ही मिला

हामिद अंसारी ने कहा है कि वे मिर्जा से कभी नहीं मिले। अंसारी ने अपने बयान में कहा है, “मैंने 11 दिसंबर 2010 को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ जूरिस्ट ऑन इंटरनेशनल टेरेरिज्म एंड मून राइट्स’ का उद्घाटन किया था। आम तौर पर ऐसे कॉन्फ्रेंस में मेहमानों की लिस्ट आयोजक तैयार करते हैं। मैंने कभी मिर्जा को नहीं बुलाया और न ही उससे मिला।”

आरोपों का जवाब देते हुए, अंसारी ने कहा, “यह एक ज्ञात तथ्य है कि उपराष्ट्रपति द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण सरकार की सलाह पर भेजा जाता है, आमतौर पर विदेश मंत्रालय के माध्यम से।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं कि आतंकवाद पर एक कॉन्फ्रेंस में और ईरान में भारत का राजूदत रहने के दौरान मैं उनसे मिला था। ये भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ विश्वासघात किया। लेकिन यहां मैं ये साफ करना चाहता हूं कि न तो मैं मिर्जा से मिला हूं न ही मैंने उन्हें बुलाया है।”

पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा, “ईरान में बतौर भारत के राजदूत का कामकाज सरकार की जानकारी में रहा है। देश की सुरक्षा के लेकर में प्रतिबद्ध हूं और इस पर बयान देने से हमेशा खुद को दूर रखता हूं। भारत सरकार के पास सारी जानकारियां है और वही केवल सच बता सकती है। ईरान में मेरा कार्यकाल रिकॉर्ड में दर्ज है। इसके बाद मुझे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी सदस्य बनाया गया था। मेरे काम को देश और दुनिया में सराहा गया है।”

आईएएनएस के इनपुट के साथ


Related Articles

Back to top button