सीबीआईसी ने मुंबई, ठाणे समेत महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए जीएसटीआर-3बी की समय सीमा 27 अगस्त तक बढ़ाई - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

सीबीआईसी ने मुंबई, ठाणे समेत महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए जीएसटीआर-3बी की समय सीमा 27 अगस्त तक बढ़ाई

नई दिल्‍ली। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ समेत महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में जुलाई के लिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 27 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दिया है। पहले यह 20 अगस्त थी।

वित्‍त मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि सीबीआईसी ने 20 अगस्त, 2025 की अधिसूचना संख्या 12/2025-केंद्रीय कर जारी की है, जिसके तहत जुलाई 2025 के लिए फॉर्म जीएसटीआर-3बी दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है। पहले यह समय सीमा 20 अगस्त थी। बोर्ड ने मुंबई क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश और जन-जीवन में व्यवधान को देखते हुए, उन पंजीकृत करदाताओं के लिए दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है जिनका मुख्य व्यवसाय स्थान निम्नलिखित जिलों में स्थित है। इनमें मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय, ठाणे, रायगढ़ अैर पालघर शामिल हैं।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने एक अधिसचना में कहा कि उपरोक्त जिलों के करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे जीएसटीआर-3बी दाखिल करने के राहत का लाभ उठाएं और विलंब शुल्क और जुर्माने से बचने के लिए विस्तारित अंतिम तिथि के भीतर अपना रिटर्न दाखिल करें।

 

Related Articles

Back to top button