अकबर वाले बयान पर सीएम हिमंत बिस्वा को चुनाव आयोग का नोटिस, पढ़े क्या है मामला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

अकबर वाले बयान पर सीएम हिमंत बिस्वा को चुनाव आयोग का नोटिस, पढ़े क्या है मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों की नामांकन रैली में कवर्धा में ‘अकबर’ वाले दिए गए बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 30 अक्टूबर शाम पांच बजे तक नोटिस का जवाब मांगा है। कांग्रेस ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

ये कहा था हिमंत बिस्वा

कवर्धा में एक रैली में सरमा ने कहा था कि एक अकबर अगर एक जगह पर आता हैं तो वे सौ अकबर को बुला कर लाते हैं, ये बात भूलिए मत। इसलिए जितनी जल्दी हो सके उस अकबर को आप विदा कीजिए नहीं तो मां कौशल्या की यह भूमि अपवित्र हो जाएगी।

सरमा ने आगे कहा कि हमारे देश में कांग्रेस के शासन काल में लव जिहाद ती शुरुआत हुई। आज छत्तीसगढ़ के आदिवासियों और हमारे असम जैसे राज्यों में आदिवासियों को हर दिन धर्मांतरण के लिए उकसाया जाता है। जब उनके खिलाफ आवाज उठती है तो भूपेश बघेल बोलते हैं हम लोग सेक्यूलर हैं। हिंदू को मारना-ठोकना क्या आपका सेक्यूलरिज्म है? ये देश हिन्दू का देश है और ये देश हिन्दू का ही रहेगा, ये सेक्यूलरिजम की भाषा हमें मत सिखाइए।

Related Articles

Back to top button