सीएएफ के जवान ने दो साथियों पर की फायरिंग , प्रधान आरक्षक की मौत, दूसरे ने भागकर बचाई जान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सीएएफ के जवान ने दो साथियों पर की फायरिंग , प्रधान आरक्षक की मौत, दूसरे ने भागकर बचाई जान

कांकेर
छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीएएफ के एक जवान ने अपने दो साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे आरक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने के बाद जवान मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि जवान रात से ही तनाव में था। छत्‍तीसगढ़ में इस प्रकार की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी बस्‍तर संभाग में जवानों द्वारा अपने ही साथी जवानों पर फायरिंग की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। जिसमें कई जवानों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button