Top News
सिद्धू मूसेवाला की मां ने 58 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म, सामने आई पहली तस्वीर

नई दिल्ली: बीते दिनों दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है, जिसकी तस्वीर सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए दिख रहे हैं। वहीं उनके चेहरे की खुशी सबकुश बयां कर रही है। इस वीडियो को देखने के बाद जहां सेलेब्स बधाईयां देते हुए दिख रहे हैं तो वहीं फैंस प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में डॉक्टर्स और नर्स के साथ बलकौर सिंह दिख रहे हैं। वहीं उनके हाथ में जब बेटे को देते हैं तो उनके चेहरे की खुशी देखने लायक है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि सिद्धू मूसेवाला वापस आ गए हैं।



