क्लिक ट्रेड ने ACMES में हिस्सेदारी बढ़ाकर 37.19 प्रतिशत की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

क्लिक ट्रेड ने ACMES में हिस्सेदारी बढ़ाकर 37.19 प्रतिशत की

मुंबई: क्लिकट्रेड स्टॉकब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड ने असित सी मेहता फाइनेंशियल र्सिवसेज लिमिटेड (एसीएमएफएस) में 10 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके साथ क्लिकट्रेड की कंपनी में हिस्सेदारी बढक़र 37.19 प्रतिशत हो गयी है। पैंटोमैथ फाइनेंशियल र्सिवसेज ग्रुप की इकाई क्लिकट्रेड ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने एसीएमएफएस लिमिटेड में अतिरिक्त 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

इसके साथ कंपनी में उसकी हिस्सेदारी अब 37.19% हो गयी है।’ क्लिकट्रेड ने पहले सार्वजनिक शेयरधारकों से शेयर हासिल करने के लिए 10 अगस्त, 2022 को खुली पेशकश की थी। इसके बाद, कंपनी ने 23 नवंबर, 2022 को एसीएम फाइनेंशियल र्सिवसेज में 17.12% हिस्सेदारी और दिसंबर 2022 में 7.67% हिस्सेदारी हासिल की। पिछले सभी लेनदेन में शेयरों का खरीद मूल्य 151.44 रुपये प्रति शेयर रहा है।

Related Articles

Back to top button