साय भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

साय भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य

रायपुर(realtimes) प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में विशेष आमंत्रित कार्यसमिति सदस्य नियुक्ति किया गया है। चार माह पहले उनको प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर उनके स्थान पर बिलासपुर के सांसद अरूण साव को नया अध्यक्ष बनाया गया था। तभी से श्री साय को राष्ट्रीय स्तर पर कोई पद देने की चर्चा चल रही थी। राष्ट्रीय संगठन ने शुक्रवार को कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दो राज्यों के तीन नेताओं को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और तीन राज्यों के पांच नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है, इसी में श्री साय का नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button