सोना नए साल में 57 हजारी बनने काे बेकरार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

सोना नए साल में 57 हजारी बनने काे बेकरार

रायपुर। नए साल में साेना अब 57 हजारी बनने काे बेकरार है।  सोने की कीमत इस समय 56 हजार 700 रुपए जीएसटी के साथ है। इस माह कभी भी इसकी कीमत में इजाफा होगा और यह 57 हजार हाे जाएगा।  दिसंबर के अंत में ही कीमत 56 हजारी पहुंची गई थी। अब नए साल में कीमत में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। जनवरी से एक बार फिर से शादियों का सीजन प्रारंभ होने वाला है। नवंबर में सोना जहां 53 हजारी था। इसके बाद से कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है।
सोने की कीमत बीते साल ज्यादातर समय 50 से 55 हजार के बीच ही रही। बीते साल दिसंबर से पहले सोने की कीमत 55 के पार गई ही नहीं थी। लेकिन साल के अंत में यह रिकॉर्ड टूट गया। सराफा बाजार में यूं तो हर माह खरीदारी होती है, लेकिन धनतेरस, पुष्य नक्षत्र और शादियों के सीजन में ज्यादा खरीदारी होती है। अक्षय तृतीया के बाद देवउठनी एकादशी के बाद शादियों का सीजन लगने पर सराफा बाजार गुलजार रहता है। इस बार भी सराफा बाजार इस समय शादियों के सीजन को लेकर गुलजार है तो इसकी कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तो एक माह के लिए खरमास लगा है, लेकिन जनवरी में होने वाली शादियों को लेकर खरीदारी हो रही है।

छह हजार बढ़ी कीमत

लोगों ने धनतेरस और पुष्य नक्षत्र में शादियों के लिए भी जमकर खरीदारी की है। जिन लोगों ने उस समय खरीदारी कर ली, उनको बचत हो गई है, लेकिन जो लोग खरीदारी नहीं कर पाए हैं उसको अब एक तोले पर छह हजार तक की चपत लग रही है। सोना दो माह पहले नवंबर के प्रारंभ में 50 हजार दो सौ रुपए के आस-पास था जो अब बढ़कर 56 हजार के पार हो गया है। नवंबर में जहां दो बार कीमत कुछ कम हुई है, वहीं दो बार कीमत स्थिर रही है। इसके बाद दिसंबर के प्रारंभ से कीमत में इजाफा होना प्रारंभ हुआ है। दिसंबर के अंत में 56 हजार से कुछ कम कीमत 55880 रुपए थी। अब नए साल में कीमत 56 हजार के पार होकर 57 हजार के करीब पहुंच गई है।

ब्याज घटने का असर

सराफा कारोबारी हरख मालू के मुताबिक अमेरिका के मुख्य फेडरर बैंक ने सौ रुपए पर ब्याज दर को 75 पैसे से घटाकर 50 पैसे कर दिया। इसका असर यह हुआ कि कारोबारियों ने सोने की जमकर खरीदारी कर ली और सोने की कीमत बढ़ती चली गई। आमतौर पर सोने की कीमत का ज्यादातर संचालन अमेरिका से ही होता है।

जनवरी 22 से जनवरी 23 तक कीमत

जनवरी में 49 से 50 हजार

फरवरी में 49 से 52 हजार

मार्च में 51 से 54 हजार

अप्रैल में 52 से 53 हजार

मई में 51 से 54 हजार

जून में 51 से 53 हजार

जुलाई में 51 से 53 हजार

अगस्त में 51 से 52 हजार

सितंबर में 49 से 50 हजार

अक्टूबर में 50 से 51 हजार

नवंबर में 50 से 53 हजार

दिसंबर में 53 से 56 हजार

जनवरी 2023 में 56700

Related Articles

Back to top button