रायपुर उत्तर से श्रीचंद सुंदरानी को प्रत्याशी बनाने की सिंधी समाज की मांग

रायपुर. भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से रविवार को सिंधी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इस प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर उत्तर से समाज के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी को ही प्रत्याशी बनाने की मांग रखी।
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के गोविन्द वाधवानी एवं प्रदेश महामंत्री इन्दर डोडवानी ने बताया श्री जामवाल से मिलकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी को उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने की मांग की हमने की है। श्री सुंदरानी प्रदेश सिंधी पंचायत के अध्यक्ष के साथ 45 वर्षों से भाजपा के कार्य कर रहे हैं। उनका इतिहास सम्पूर्ण संघर्ष का रहा है। हम पार्टी को विश्वास दिलाते हैं की सम्पूर्ण समाज पूरे प्रदेश में भाजपा को जिताने का कार्य करेगा। श्री जामवाल से समाज के लगभग 200 प्रमुख व्यक्तियों ने उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौपा। इसमें प्रमुख रूप से मुखी मुरली केवलानी (पूज्य पंचायत शंकर नगर) प्रहलाद शादीजा, अशोक माखीजा, मुरलीधर शादीजा, किशोर आहूजा, किशोर सेतपाल (तिल्दा) छमनलाल खुबचंदानी, प्रेम बिरनानी, मुखी मोहन तेजवानी, मुखी अप्पू वाडिया, रमेश मिरघानी, चेतन तारवानी, राजेश वासवानी, मुखी झामनदास बजाज, जीतेन्द्र बड़वानी, राजेश गुरनानी, श्रीमती भावना कुकरेजा, श्रीमती अंशिता मनुजा एवं समाज के अन्य शामिल थे।



