सरकार ने R Duraiswam को LIC का प्रबंध निदेशक किया नियुक्त  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

सरकार ने R Duraiswam को LIC का प्रबंध निदेशक किया नियुक्त 

नई दिल्ली: सरकार ने आर दुरईस्वामी को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। एलआईसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दुरईस्वामी फिलहाल मुंबई में केंद्रीय कार्यालय में कार्यकारी निदेशक हैं। एलआईसी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि उन्हें आइपे मिनी के स्थान पर एलआईसी के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति एक सितंबर, 2023 या उसके बाद पदभार संभालने से उनकी सेवानिवृत्त की तारीख 31 अगस्त, 2026 तक या अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, तक के लिये की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों में निदेशकों की नियुक्ति करने वाला वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने जून में प्रबंध निदेशक के रूप में दुरईस्वामी के नाम की सिफारिश की थी।

Related Articles

Back to top button